कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

हर्ष फायरिंग पड़ी भारी: अवैध तमंचे से चली गोली, सगे भाई के सीने में लगी

तिलक की खुशियां बनीं मातम: हर्ष फायरिंग में सगे भाई को लगी गोली, हालत गंभीर

फर्रुखाबाद | राजेपुर

खुशी के मौके पर की गई एक बड़ी लापरवाही ने तिलक समारोह की रौनक को पलभर में मातम में बदल दिया। थाना राजेपुर क्षेत्र के गांव चाचूपुर जटपुरा में आयोजित तिलक कार्यक्रम के दौरान हुई हर्ष फायरिंग ने एक युवक की जान पर बन आई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामसनेही के पुत्र नन्हेलाल के तिलक समारोह में गांव समेत दूर-दराज से आए मेहमान शामिल हुए थे। देर रात तक जश्न और भोजन का दौर चल रहा था। इसी दौरान अचानक माहौल उस वक्त बिगड़ गया, जब नन्हेलाल के भाई सुधीर उर्फ भोले ने अवैध देसी तमंचे से फायरिंग कर दी।

बताया जा रहा है कि चलाई गई गोली सीधे उसके सगे भाई विपिन के सीने में जा लगी। गोली लगते ही विपिन मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा, जिससे समारोह में अफरा-तफरी मच गई। परिजन और मौजूद लोग आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही थाना राजेपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपनिरीक्षक श्याम बाबू की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हर्ष फायरिंग और अवैध हथियार के प्रयोग से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

गौरतलब है कि अदालत और सरकार द्वारा हर्ष फायरिंग पर सख्त प्रतिबंध के बावजूद ऐसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जो आम लोगों की जान के लिए बड़ा खतरा बनती जा रही हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच में जुटी है और आरोपी की तलाश जारी है।

Leave a Comment

और पढ़ें

कमालगंज ब्लॉक के गदनपुर देवराजपुर पंचायत में सफाई व्यवस्था बदहाल, कूड़े के ढेर से ग्रामीण परेशान, प्रधान दिलीप कुमार बोले—कर्मचारियों की कमी, जल्द चलाया जाएगा विशेष सफाई अभियान

और पढ़ें

कमालगंज ब्लॉक के गदनपुर देवराजपुर पंचायत में सफाई व्यवस्था बदहाल, कूड़े के ढेर से ग्रामीण परेशान, प्रधान दिलीप कुमार बोले—कर्मचारियों की कमी, जल्द चलाया जाएगा विशेष सफाई अभियान