कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

फर्रुखाबाद को मिली नई कमान: डॉ. अंकुर लाठर बनीं जिलाधिकारी, आशुतोष द्विवेदी का तबादला

फर्रुखाबाद में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: डॉ. अंकुर लाठर बनीं नई जिलाधिकारी

प्रदेश सरकार ने सोमवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा कदम उठाते हुए कई आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसी क्रम में फर्रुखाबाद जनपद को भी नया नेतृत्व मिला है।

फर्रुखाबाद के जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी का तबादला कर दिया गया है, जबकि उनकी जगह अब डॉ. अंकुर लाठर को जिले का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

डॉ. अंकुर लाठर इससे पहले बुलंदशहर के खुर्जा विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष के पद पर तैनात थीं। अपने प्रशासनिक अनुभव और कार्यशैली के लिए जानी जाने वाली डॉ. लाठर अब फर्रुखाबाद की कमान संभालेंगी।

वहीं, निवर्तमान जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी जनवरी 2025 में फर्रुखाबाद आए थे और करीब 14 माह तक जिले में अपनी सेवाएं दीं। उनके कार्यकाल में कई विकास कार्यों और प्रशासनिक सुधारों को गति मिली।

अब जिले को नई दिशा देने की जिम्मेदारी डॉ. अंकुर लाठर के कंधों पर होगी। उनके कार्यभार संभालने को लेकर प्रशासनिक हलकों के साथ-साथ आम जनता में भी उत्सुकता बनी हुई है।

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें