तीन महीने से उखड़ी सड़क पर आए दिन चलती जेसीबी लेकिन सड़क निर्माण नही। राजेपुर डबरी मार्ग पर प्रशासन बेनकाब”
राजेपुर डबरी मुख्य मार्ग पर लगातार जेसीबी से खुदाई का काम तो जारी है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि पिछलेतीन महीनों से सड़क का निर्माण पूरा नहीं हो पाया रोजाना धूल, गड्ढों और खराब रास्ते से गुजरने को मजबूर स्थानीय लोग अब प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं

बार-बार खुदाई होने से न सिर्फ आवागमन प्रभावित हो रहा है, बल्कि दुर्घटना का खतरा भी लगातार बना हुआ है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा, जिससे साफ है कि कहीं न कहीं लापरवाही या योजना की कमी सामने आ रही है।
स्थानीय लोगों की मांग: जल्द से जल्द सड़क का निर्माण पूरा किया जाए बार-बार खुदाई पर रोक लगे जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो
सवाल यह है: क्या प्रशासन सिर्फ जेसीबी चलवाने तक ही सीमित रहेगा, या जनता को राहत देने के लिए भी कोई ठोस कदम उठाएगा ?







