🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | फर्रुखाबाद
कमालगंज गैस एजेंसी पर डीएम एसपी का औचक निरीक्षण, फर्जी डिलीवरी और लंबित बुकिंग पर सख्त नाराजगी।
फर्रुखाबाद जनपद के कमालगंज स्थित मधु गैस एजेंसी पर गुरुवार को जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गैस वितरण व्यवस्था में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिस पर अधिकारियों ने कड़ी नाराजगी जताई।
जांच में पाया गया कि 8 अप्रैल को की गई कई गैस बुकिंग की डिलीवरी अब तक उपभोक्ताओं तक नहीं पहुंची है। इसके अलावा कई उपभोक्ताओं ने शिकायत की कि उन्हें गैस प्राप्त हुए बिना ही डिलीवरी का मैसेज भेज दिया गया। इस तरह की लापरवाही को प्रशासन ने बेहद गंभीर माना है।
जिलाधिकारी ने मौके पर ही सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी उपभोक्ताओं को 100% होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि वास्तविक डिलीवरी के बिना किसी भी उपभोक्ता को डिलीवरी का संदेश भेजना पूरी तरह गलत है और इस पर तत्काल रोक लगाई जाए।







