कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

Casino Vibes

₹15 हजार की रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप

फर्रुखाबाद | रिपोर्ट

फर्रुखाबाद में एंटी करप्शन टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कानूनगो को ₹15,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में कानूनगो के एक सहयोगी को भी टीम ने दबोच लिया, जिससे जिले के राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है।

सूत्रों के अनुसार, शिकायतकर्ता से मेडबंदी (भूमि संबंधी कार्य) के लिए कानूनगो द्वारा ₹40,000 की रिश्वत मांगी गई थी। शिकायतकर्ता द्वारा असमर्थता जताने पर सौदा ₹30,000 में तय हुआ। इसमें ₹15,000 पहले और शेष ₹15,000 काम पूरा होने के बाद देने की बात तय हुई थी।

रिश्वत की मांग से परेशान होकर शिकायतकर्ता ने एंटी करप्शन थाना कानपुर में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद एंटी करप्शन टीम ने कई बार फर्रुखाबाद आकर मामले की गहन जांच की। जांच में आरोप सही पाए जाने पर टीम ने कानूनगो को रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई।

गुरुवार सुबह करीब 12 सदस्यीय एंटी करप्शन टीम कानपुर से फर्रुखाबाद पहुंची और शाम को तय योजना के अनुसार कार्रवाई को अंजाम दिया। शिकायतकर्ता जैसे ही कानूनगो के किराए के आवास पर ₹15,000 देने पहुंचा, पहले से घात लगाए बैठी टीम ने कानूनगो और उसके सहयोगी को रंगे हाथ पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के बाद टीम दोनों आरोपियों को लेकर फतेहगढ़ कोतवाली पहुंची, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस बड़ी कार्रवाई के बाद जिले के कानूनगो और लेखपालों में हड़कंप मच गया है। बड़ी संख्या में राजस्व कर्मचारी फतेहगढ़ कोतवाली पहुंचकर पकड़े गए कानूनगो और उसके सहयोगी के बारे में जानकारी लेने में जुटे रहे।

यह पूरा मामला फर्रुखाबाद शहर क्षेत्र का बताया जा रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें