कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

“ट्रक की टक्कर से झुका बिजली पोल, सड़क पर बिखरे तार — मौत के साये में डबरी मार्ग”

ब्रेकिंग न्यूज़ | फर्रुखाबाद (राजेपुर)

फर्रुखाबाद के राजेपुर डबरी मुख्य मार्ग पर गंगापार महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के सामने एक बड़ा हादसा टल गया। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से लोहे का बिजली पोल बुरी तरह झुक गया, जिससे बिजली के तार टूटकर सीधे सड़क पर गिर पड़े।

घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया। सड़क पर फैले बिजली के तारों के कारण वाहन चालकों को निकलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं राहगीरों की जान पर भी खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों ने इसे “जर्जर तारों को मौत का जाल” बताया है।

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पहले से ही पुराने और जर्जर तारों का जाल फैला हुआ है, जिससे हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है। घटना की सूचना देने के बावजूद बिजली विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जो विभागीय लापरवाही को उजागर करता है।ग्रामीणों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है और उन्होंने विभाग से मांग की है कि तत्काल तारों को हटाकर बिजली व्यवस्था दुरुस्त की जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। फिलहाल लोग अपनी जान जोखिम में डालकर रास्ता पार करने को मजबूर हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें