कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

चाचूपुर में तीसरे दिन सामान्य हुए हालात, खुलीं दुकानें; पुलिस का फ्लैग मार्च, छह पर कार्रवाई

रिपोर्ट- रजत गुप्ता संवाददाता राजेपुर अमृतपुर

फर्रुखाबाद के थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम चाचूपुर-जटपुरा में युवक की मौत के बाद भड़के बवाल के तीसरे दिन हालात धीरे-धीरे सामान्य होते दिखाई दिए। गांव में बंद पड़ा शराब का ठेका और अन्य दुकानें सोमवार को दोबारा खुल गईं। हालांकि इलाके में अब भी भारी पुलिस बल तैनात है और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में बना हुआ है।

सोमवार शाम एसडीएम अमृतपुर रविंद्र कुमार और क्षेत्राधिकारी ऐश्वर्या उपाध्याय ने भारी पुलिस बल के साथ गांव में पैदल फ्लैग मार्च किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की विशेष निगरानी रखी जा रही है।

उधर पुलिस ने बवाल और उपद्रव के मामले में कार्रवाई तेज करते हुए गांव चाचूपुर-जटपुरा निवासी बबलू, सोमनाथ, तोताराम, हाकिम, सुनील कुमार और आशुतोष को गिरफ्तार कर शांतिभंग की धारा में चालान किया है। इससे पहले रविवार को भी एक महिला समेत आठ लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई थी।

थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में नामजद आरोपितों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस दो संदिग्धों से पूछताछ भी कर रही है और जल्द ही अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी।

गांव में फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन पुलिस और प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए लगातार सतर्क बना हुआ है।

Rajat Gupta
Author: Rajat Gupta

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें