कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

Casino Vibes

फर्रुखाबाद को फिर मिली अनुभवी अफसर, पारुल तरार बनीं नगर मजिस्ट्रेट

जनपद फर्रुखाबाद को एक बार फिर अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी पारुल तरार की सेवाएं मिली हैं। शासन द्वारा पारुल तरार को फर्रुखाबाद का नया नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

पारुल तरार इससे पहले भी फर्रुखाबाद में एसडीएम पद पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अपने पूर्व कार्यकाल में उन्होंने प्रशासनिक कार्यशैली, सख्त अनुशासन और जनता से सीधे संवाद के चलते खास पहचान बनाई थी। अब नगर मजिस्ट्रेट के रूप में उनकी वापसी को जिले के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बताया जा रहा है कि नियुक्ति से पूर्व पारुल तरार मुरादाबाद विकास प्राधिकरण में तैनात थीं। वहां भी उन्होंने कई प्रशासनिक और विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई।

फर्रुखाबाद में उनकी तैनाती को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों और आम लोगों में सकारात्मक चर्चा है। माना जा रहा है कि उनके अनुभव का लाभ जिले की कानून व्यवस्था, अतिक्रमण नियंत्रण और जनसमस्याओं के समाधान में मिलेगा।

नगर मजिस्ट्रेट पद संभालने के साथ ही पारुल तरार जल्द ही विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर शहर की व्यवस्थाओं की समीक्षा कर सकती हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें