कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

इंसानियत का चेहरा बने थानाध्यक्ष अमृतपुर, पुल से नीचे गिरे युवक की बचाई जान, अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल

रिपोर्ट- रजत गुप्ता संवाददाता राजेपुर अमृतपुर

अमृतपुर/फर्रुखाबाद – जहां एक ओर पुलिस पर अक्सर सवाल उठते रहते हैं, वहीं थाना अमृतपुर पुलिस ने मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश कर लोगों का दिल जीत लिया। कस्बा गूजरपुर पमारान में एक युवक अचानक पुल के किनारे से नीचे जा गिरा। नीचे पड़े पत्थरों पर गिरने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अमृतपुर इंद्रजीत सिंह बिना देर किए पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायल युवक दर्द से कराह रहा था और उसकी हालत लगातार बिगड़ रही थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष ने इंसानियत का परिचय देते हुए युवक को अपनी सरकारी गाड़ी से तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया।

घायल युवक की पहचान रोहित पुत्र कमलेश निवासी हुसैनपुर राजपुर के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यदि पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंचती तो हादसा और भी गंभीर हो सकता था।

थानाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह की तत्परता, संवेदनशीलता और मानवीय व्यवहार की पूरे क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस का ऐसा चेहरा समाज में भरोसा और सम्मान दोनों बढ़ाता है। घटना के बाद अमृतपुर पुलिस की सक्रिय कार्यशैली इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Rajat Gupta
Author: Rajat Gupta

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें