कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

अधिवक्ता के घर चोरी और फायरिंग कांड में दो गिरफ्तार, भतीजों को गोली मारने वाले बदमाशों पर मुकदमा दर्ज, तमंचा और कारतूस बरामद

रिपोर्ट- रजत गुप्ता संवाददाता राजेपुर अमृतपुर

फर्रुखाबाद थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम कुईयां में अधिवक्ता के पैतृक घर में घुसकर चोरी और फायरिंग की सनसनीखेज वारदात में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में विरोध करने पर अधिवक्ता के भतीजों को गोली मार दी गई थी, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई थी। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

जानकारी के अनुसार शहर के मित्तूकुंचा निवासी अधिवक्ता राजेश पाठक, जो समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक विजय सिंह के करीबी बताए जा रहे हैं, उनके थाना राजेपुर क्षेत्र स्थित ग्राम कुईयां के पैतृक घर में बीती रात बदमाशों ने धावा बोल दिया। आरोप है कि बदमाश घर में चोरी कर रहे थे, तभी परिवार के लोगों के विरोध करने पर उन्होंने फायरिंग कर दी। गोली लगने से अधिवक्ता के दो भतीजे घायल हो गए।

घटना के बाद ग्रामीणों की सक्रियता और पुलिस की घेराबंदी के चलते दो आरोपियों को मौके से दबोच लिया गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुलबंत पुत्र अवधबिहारी निवासी बीबीपुर इमलिया जनपद सीतापुर तथा उसी गांव के उमेश पुत्र हरिराम के रूप में की है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस और 4700 रुपये नकद बरामद किए हैं। थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और घटना में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

 

घटना के बाद गांव में भारी दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस की सक्रियता से ग्रामीणों में कुछ राहत देखने को मिल रही है।

Rajat Gupta
Author: Rajat Gupta

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें