कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

राजेपुर गंगापार क्षेत्र में भीषण बिजली कटौती से जनता बेहाल, रातभर गर्मी में तड़प रहे ग्रामीण

ब्यूरो रिपोर्ट-

जनपद फर्रुखाबाद के थाना राजेपुर क्षेत्र के गंगापार इलाके में इन दिनों भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही बिजली कटौती ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि रात करीब 9 बजे से लेकर देर रात 1 बजे तक बिजली गायब रहती है, जिससे लोगों की नींद, बच्चों की पढ़ाई और दैनिक जीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है।

गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है और ऊपर से घंटों की बिजली कटौती ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। ग्रामीणों में विद्युत विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि सरकार जहां ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे और शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली देने के बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं गंगापार क्षेत्र में हकीकत इसके बिल्कुल उलट दिखाई दे रही है।

ग्रामीणों का आरोप है कि रात के समय की जा रही कटौती सबसे ज्यादा परेशान कर रही है। उमस भरी गर्मी में बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं रातभर जागने को मजबूर हैं। कई गांवों में लोग घरों की छतों और बाहर खुले में रात बिताने को मजबूर हो रहे हैं।

विद्युत विभाग की ओर से बिजली कटौती को “रोस्टिंग” बताया जा रहा है। विभागीय कर्मचारियों का कहना है कि ऊपर से मिले निर्देशों के अनुसार रोस्टिंग के चलते सप्लाई बाधित की जा रही है। हालांकि ग्रामीण सवाल उठा रहे हैं कि आखिर यह रोस्टिंग कब तक चलेगी और रोस्टिंग चलाने का कारण क्या है, इसकी स्पष्ट समय सीमा क्यों नहीं बताई जा रही।

क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे। लोगों ने जिला प्रशासन और ऊर्जा विभाग के उच्च अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप कर गंगापार क्षेत्र की बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें