कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

राजेपुर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न, बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट

रिपोर्ट- रजत गुप्ता संवाददाता राजेपुर अमृतपुर

राजेपुर/फर्रुखाबाद। आगामी बकरीद एवं अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना राजेपुर परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी राजेपुर नागेंद्र सिंह ने की।

बैठक में क्षेत्र के ग्राम प्रधान, गणमान्य नागरिकों तथा मस्जिदों के मौलाना मौजूद रहे। थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह ने उपस्थित लोगों से गांवों में आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि छोटे-छोटे विवादों को तूल न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या विवाद की सूचना तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।

थाना प्रभारी ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब, जुआ तथा अन्य गैर-कानूनी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान प्रधानों से गांवों की मस्जिदों की जानकारी ली गई तथा मौलानाओं से बकरीद की नमाज को लेकर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पीस कमेटी की बैठक में प्रधान प्रदीप गुप्ता, प्रधान जीतू तिवारी, प्रधान मनु सिंह, प्रधान शीशराम सिंह सहित क्षेत्र के कई सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।

पुलिस प्रशासन ने सभी लोगों से त्योहारों को मिल-जुलकर शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की है।

Rajat Gupta
Author: Rajat Gupta

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें