रिपोर्ट- रजत गुप्ता संवाददाता राजेपुर अमृतपुर
थाना परिसर स्थित भोलेनाथ मंदिर में मंगलवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। आयोजन का नेतृत्व थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह ने किया। इस धार्मिक कार्यक्रम में अमृतपुर सीओ ऐश्वर्या उपाध्याय ने भगवान भोलेनाथ के चरणों में वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा सुंदरकाण्ड में शामिल होकर श्रद्धालुओं के साथ भक्ति भाव से पूजा अर्चना की, थाना स्टाफ के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान श्रीराम और बजरंगबली का गुणगान किया।
सुंदरकांड पाठ शुरू होते ही पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूब गया। महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर सुंदरकांड का श्रवण किया। भक्ति गीतों और जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। ग्रामीणों ने बताया कि काफी समय बाद थाना परिसर स्थित भोलेनाथ मंदिर में इस प्रकार का धार्मिक आयोजन हुआ है, जिससे क्षेत्र के लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में एसआई ने सुंदरकांड पाठ में भाग लेकर भक्ति गीत प्रस्तुत किए, जिन्हें श्रद्धालुओं ने खूब सराहा। ग्रामीणों का कहना था कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और पुलिस व जनता के बीच आपसी विश्वास मजबूत होता है !

इस मौके क्राइम इंस्पेक्टर कामता प्रसाद, एसआई आशुतोष यादव, साइबर क्राइम प्रभारी सतेंद्र कुमार, सिपाही रवींद्र कुमार, एसआई महेश कुमार , दीवान महेंद्र कुमार सहित थाना स्टाफ मौजूद रहा। साथ ही राजेपुर प्रधान प्रदीप गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य श्याम सुंदर अग्निहोत्री उर्फ भैया पंडित, रोहित कुशवाह समेत क्षेत्रीय लोग भी आयोजन में शामिल हुए।
पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया। सुंदरकांड पाठ के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया, जिसे सभी ने श्रद्धापूर्वक ग्रहण किया।








