कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

Casino Vibes

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक, पुलिस ने दी सुरक्षा और अधिकारों की जानकारी

रिपोर्ट- रजत गुप्ता संवाददाता राजेपुर अमृतपुर

राजेपुर/फर्रुखाबाद।

महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना राजेपुर पुलिस द्वारा कस्बा एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह के निर्देशन में मिशन शक्ति टीम ने गांव-गांव पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।

अभियान के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों 1090, 1076, 112 एवं महिला हेल्प डेस्क की उपयोगिता बताते हुए आपातकालीन परिस्थितियों में सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया समझाई। इसके साथ ही पुलिस टीम ने पंपलेट वितरित कर महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव तथा शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं से संवाद करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ या असुरक्षा की स्थिति में बिना डर पुलिस से संपर्क करें। पुलिस हर परिस्थिति में महिलाओं की सुरक्षा के लिए तत्पर है।

थाना पुलिस ने स्पष्ट किया कि मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं में जागरूकता बढ़ाने का यह प्रयास आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति सजग होकर सुरक्षित वातावरण में जीवन यापन कर सकें।

Rajat Gupta
Author: Rajat Gupta

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें