रिपोर्ट- रजत गुप्ता संवाददाता राजेपुर अमृतपुर
फर्रुखाबाद। जनपद के विभिन्न थानों में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने वाले क्राइम इंस्पेक्टर कामता प्रसाद का स्थानांतरण झांसी जनपद होने पर थाना राजेपुर परिसर में भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं क्षेत्रीय लोगों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

जानकारी के अनुसार कामता प्रसाद जुलाई 2020-21 में दरोगा के रूप में फर्रुखाबाद जनपद में तैनात हुए थे। शुरुआती दौर में उन्होंने रेलवे रोड चौकी इंचार्ज के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाई। वर्ष 2022 में उन्हें इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति मिली, जिसके बाद उन्होंने थाना मोहम्मदाबाद, थाना नवाबगंज, थाना मऊदरवाजा, थाना जहानगंज एवं थाना राजेपुर सहित कई महत्वपूर्ण थानों में अपनी सेवाएं दीं।
करीब तीन वर्ष से अधिक समय तक जनपद में सेवाएं देने के बाद निर्धारित समयावधि पूर्ण होने पर उनका स्थानांतरण परीक्षित जनपद झांसी के लिए किया गया है। थाना राजेपुर में उनके कार्यकाल को विशेष रूप से सराहा गया। अपने शांत स्वभाव, कार्यकुशलता और जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार के कारण उन्होंने पुलिस विभाग और आमजन के बीच अच्छी छवि बनाई।
विदाई समारोह में थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि कामता प्रसाद ने हमेशा टीम भावना के साथ कार्य किया और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई। वहीं मौजूद पुलिसकर्मियों और क्षेत्रीय लोगों ने भी उनके सरल व्यवहार और ईमानदार कार्यशैली की प्रशंसा की।
इस दौरान एसआई श्यामबाबू सिंह, एसआई महेश कुमार, एसआई जगदीश वर्मा, सिपाही रविंद्र कुमार, विनय कुमार, मुकेश कुमार सहित थाना स्टाफ एवं राजीव तिवारी, क्षेत्रीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।







