कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

बकरीद को लेकर राजेपुर पुलिस अलर्ट, ग्राम अलीगढ़-दौलतपुर चकई में थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने किया फ्लैग मार्च

रिपोर्ट- रजत गुप्ता संवाददाता राजेपुर अमृतपुर

राजेपुर/फर्रुखाबाद। आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के लिए थाना राजेपुर पुलिस पूरी तरह सतर्क और सक्रिय नजर आ रही है। मंगलवार शाम थाना क्षेत्र के ग्राम अलीगढ़, दौलतपुर चकई एवं कड़काक वाली मस्जिद के आसपास थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस टीम ने गांव की प्रमुख गलियों, संवेदनशील स्थानों और धार्मिक स्थलों पर पैदल भ्रमण किया। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों एवं मुस्लिम समुदाय के लोगों से संवाद कर आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए बकरीद का पर्व शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।

थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, विवाद या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को सोशल मीडिया पर फैलने वाले भ्रामक संदेशों से सावधान रहने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील भी की। क्षेत्र में लगातार पुलिस गश्त और निगरानी जारी है ताकि बकरीद पर्व सकुशल संपन्न कराया जा सके।

फ्लैग मार्च के दौरान ग्रामीणों ने भी पुलिस प्रशासन को पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया। गांव में पुलिस की सक्रियता से लोगों में सुरक्षा और विश्वास का माहौल देखने को मिला।

Rajat Gupta
Author: Rajat Gupta

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें