कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

बीमारी से जूझ रही महिला ने उपचार के दौरान तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम

राजेपुर। थाना क्षेत्र के नगरिया गिरधर गांव की एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो जाने से परिवार में मातम छा गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

जानकारी के अनुसार नगरिया गिरधर निवासी कुसमा (40 वर्ष) पत्नी मोनू लंबे समय से गंभीर बीमारी से पीड़ित थीं। शनिवार को अचानक उनकी तबीयत अधिक बिगड़ गई। हालत चिंताजनक होने पर परिजनों ने 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर में भर्ती कराया।

सीएचसी में तैनात चिकित्सक डॉ. हिमांशु राजपूत ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। लोहिया अस्पताल में चिकित्सकों की टीम ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी और उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

राजेपुर उपनिरीक्षक अरविंद अवस्थी ने बताया कि महिला की मृत्यु उपचार के दौरान हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

मृतका अपने पीछे परिवार को गहरे सदमे में छोड़ गई हैं। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

Rajat Gupta
Author: Rajat Gupta

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें