कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

महिला लूटकांड के बाद राजेपुर पुलिस अलर्ट, हाईवे पर चला सघन चेकिंग अभियान

रिपोर्ट- रजत गुप्ता संवाददाता राजेपुर अमृतपुर

राजेपुर, फर्रुखाबाद। थाना राजेपुर क्षेत्र में डबरी रामगंगा पुल के निकट महिला से हुई लूट की घटना के बाद पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। अपराधियों की तलाश, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से इटावा-बरेली हाईवे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

थाना प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र सिंह के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में भारी पुलिस बल तैनात रहा। हाईवे से गुजरने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर गहन जांच की गई। पुलिस ने बाइक सवारों से पूछताछ की, उनके पहचान पत्र एवं वाहन संबंधी दस्तावेजों की जांच की, वहीं कारों की डिग्गियां खुलवाकर तलाशी ली गई।

अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहन चालकों के ऑनलाइन चालान भी किए गए। पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया।

शाम के समय क्षेत्राधिकारी अमृतपुर ऐश्वर्या उपाध्याय भी चेकिंग के दौरान मौके पर रही उन्होंने स्वयं हाईवे पर चारपहिया वाहनों को रुकवाकर उनकी डिग्गियों की तलाशी ली तथा पुलिस टीम को सतर्कता के साथ अभियान जारी रखने के निर्देश दिए।

थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि हाल ही में हुई लूट की घटना के मद्देनजर क्षेत्र में विशेष निगरानी रखी जा रही है। अपराधियों की धरपकड़ और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की इस कार्रवाई से संदिग्ध व्यक्तियों में हड़कंप की स्थिति रही, जबकि आम लोगों ने हाईवे पर बढ़ी पुलिस सक्रियता को सुरक्षा की दृष्टि से सकारात्मक कदम बताया

हाईवे पर बढ़ी पुलिस चौकसी से अपराधियों में खौफ और आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ है।

Rajat Gupta
Author: Rajat Gupta

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें