कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

घर में घुसकर नकदी चोरी करने वाला किशोर गिरफ्तार, 1000 रुपये बरामद

थाना राजेपुर पुलिस ने घर में घुसकर नकदी चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए एक किशोर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गई रकम में से 1000 रुपये भी बरामद किए हैं।

कस्बा राजेपुर निवासी रविन्द्र कुमार तिवारी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह अपने घर और दुकान की साफ-सफाई कर रहे थे। इसी दौरान कस्बे का एक 16 वर्षीय किशोर उनके घर में घुस गया और एक डिब्बे में रखे 4 हजार रुपये निकालकर फरार हो गया। नकदी गायब होने की जानकारी मिलने पर उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की।

शिकायत के आधार पर थाना राजेपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक जगदीश वर्मा को सौंपी गई। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया तथा उसके कब्जे से चोरी की रकम में से 1000 रुपये बरामद कर लिए।

थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस शेष चोरी गई रकम की बरामदगी के लिए भी प्रयास कर रही है।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार को राहत मिली है, वहीं क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश गया है।

Rajat Gupta
Author: Rajat Gupta

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें