कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

जमापुर चौराहे पर चला सघन वाहन चेकिंग अभियान, ड्रंक एंड ड्राइव की हुई जांच

रिपोर्ट- रजत गुप्ता संवाददाता राजेपुर

राजेपुर। सड़क सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से शनिवार को थाना राजेपुर क्षेत्र के इटावा-बरेली हाईवे स्थित जमापुर चौराहे और डबरी तिराहे पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच करते हुए वाहन चालकों के आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया!

चेकिंग के दौरान ब्रेथ एनलाइजर मशीन से वाहन चालकों की ड्रंक एंड ड्राइव जांच भी की गई। पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा शराब पीकर वाहन न चलाने की हिदायत दी।

अभियान की निगरानी अमृतपुर क्षेत्राधिकारी ऐश्वर्या उपाध्याय तथा राजेपुर थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह ने की। उनके साथ यातायात विभाग के अधिकारी एवं पुलिस बल भी मौजूद रहा। अधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, अपराधियों पर नजर रखने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेंगे।

पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में सतर्कता देखी गई, वहीं आम लोगों ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए अभियान की सराहना की।

Rajat Gupta
Author: Rajat Gupta

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें