कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

(राजेपुर)प्राथमिक विद्यालय यात्री में चौपाल: विधायक सुशील शाक्य ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, आयुष्मान कार्ड और सरकारी योजनाओं पर दिया जोर

रिपोर्टर- रजत गुप्ता संवाददाता रायपुर

राजेपुर/फर्रुखाबाद। विकास खंड राजेपुर के ग्राम यात्री स्थित श्री कम्पोजिट प्राथमिक विद्यालय में आयोजित जन चौपाल में अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख पल्लव सोमवंशी, खंड विकास अधिकारी सुनील कुमार जायसवाल, अपर जिला कृषि अधिकारी सत्येंद्र यादव, एडीओ पंचायत अजीत पाठक, एपीओ राशिद खान, पूर्ति निरीक्षक नीतीश नायक, सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रमित राजपूत, विद्युत विभाग के जेई हरिओम चौहान, खंड शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार श्रीवास्तव, जिला पंचायत सदस्य भैया पंडित, ग्राम प्रधान प्रदीप गुप्ता तथा रोहित कुशवाहा, राहुल कुशवाह, जिला पंचायत सदस्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

चौपाल के दौरान ग्रामीण महिलाओं ने राशन, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं, आवास और विकास कार्यों से संबंधित समस्याएं उठाईं। विधायक सुशील शाक्य ने मौके पर ही अधिकारियों से जानकारी लेकर समस्याओं के समाधान की प्रगति जानी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

इस दौरान विधायक ने सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रमित राजपूत से आयुष्मान भारत योजना के तहत बनाए जा रहे आयुष्मान कार्डों की स्थिति की जानकारी ली। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि सरकार की मंशा के अनुरूप पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य लगातार चल रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।

वहीं विधायक ने पूर्ति निरीक्षक नीतीश नायक से राशन कार्ड एवं अन्य लाभार्थी योजनाओं की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि पात्र लोगों के आवेदन पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है तथा लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने का कार्य निरंतर जारी है।

चौपाल में युवा कल्याण विभाग, महिला मंगल दल एवं युवक मंगल दल राजेपुर राठौरी की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। युवक मंगल दल अध्यक्ष रोहित कुशवाहा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कलाकारों ने “सत्यम शिवम सुंदरम” गीत पर आकर्षक एवं मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

अपने संबोधन में विधायक सुशील शाक्य ने कहा कि प्रदेश सरकार गांव-गांव तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने लोगों से आयुष्मान कार्ड बनवाने, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और अपनी समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

चौपाल के अंत में विधायक एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने आयुष्मान भारत योजना के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए अधिक से अधिक पात्र परिवारों को आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित किया। ग्रामीणों ने भी चौपाल को जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में एक सकारात्मक पहल बताया। अमृतपुर विधायक अपर जिला कृषि अधिकारी से ग्रामीणों की खेती की मिट्टी जांच की जानकारी ली ग्रामीणों ने कई बार खेतों की मिट्टी के लिए जांच के लिए चक्कर लगाए अमृतपुर विधायक ने जल्द ग्रामीणों की मिट्टी क़ी जांच करने के दिए निर्देश अमृतपुर विधायक ने सभी विभागों के अधिकारी से हर कार्य की जानकारी ली ब्लॉक प्रमुख ने कहा सभी योजनाएं का लाभ सरकार के द्वारा गांव गांव पहुंचा जा रहा है कार्यक्रम में आल्हा अधिकारी मौके पर मौजूद रहे

Rajat Gupta
Author: Rajat Gupta

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें