कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

दलित परिवारों के घरों के सामने नाली का पानी रोकने का आरोप, प्रशासन पहुंचा मौके पर 

रिपोर्टर- आरिफ संवाददाता कमालगंज

कमालगंज, फर्रुखाबाद। विकास खंड कमालगंज के ग्राम जीरागौर में दलित समाज के लोगों ने कुछ लोगों पर उनके घरों के सामने से गुजरने वाली नाली का पानी रोकने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत जिलाधिकारी से किए जाने के बाद प्रशासनिक अमला गांव पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया।

मौके पर पहुंचे एडीओ पंचायत शैलेंद्र त्रिपाठी एवं ग्राम पंचायत अधिकारी बरखा राजपूत ने ग्रामीणों से जानकारी ली। अधिकारियों ने ग्राम प्रधान के पुत्र को भी मौके पर बुलाकर पूरे प्रकरण की जानकारी प्राप्त की।

 

जांच के दौरान अधिकारियों ने उन लोगों के नाम मांगे जिन पर नाली का पानी रोकने का आरोप लगाया गया है। साथ ही संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने तथा आवश्यकता पड़ने पर मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश भी दिए।

 

प्रशासनिक टीम ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि किसी भी व्यक्ति के साथ भेदभाव नहीं होने दिया जाएगा और जांच रिपोर्ट के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के गांव पहुंचने से क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना रहा।

 

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ तो वे उच्च अधिकारियों से दोबारा शिकायत करेंगे। वहीं प्रशासन ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

Arif Siddiqui
Author: Arif Siddiqui

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें