कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

छेड़छाड़ का विरोध पड़ा भारी: युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, एक आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर- रजत गुप्ता संवाददाता राजेपुर

फर्रुखाबाद थाना राजेपुर क्षेत्र के गांव सीढ़े चकरपुर में नाबालिग किशोरी के साथ कथित छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 जून की शाम करीब 6 बजे गांव की 16 वर्षीय किशोरी अपने घर पर कार्य कर रही थी। आरोप है कि उसी दौरान गांव निवासी विन्दरपाल पुत्र पूरनलाल घर में घुस आया और किशोरी के साथ अभद्र हरकतें करने लगा। किशोरी के परिजन रामू ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

बताया गया कि कुछ समय बाद रामू खेत की ओर जा रहा था। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे विन्दरपाल, इन्द्रपाल और धर्मेन्द्र ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने मिलकर उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। चाकू के वार से घायल रामू सड़क पर गिर पड़ा। उसकी चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

घटना की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। उपनिरीक्षक आशुतोष कुमार ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी विन्दरपाल को निविया चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है फरार चल रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Rajat Gupta
Author: Rajat Gupta

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें