कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

साप्ताहिक बाजार में टूटा यूकेलिप्टस का विशाल पेड़, किशोरी समेत दुकानदार घायल, मची भगदड़

रिपोर्टर- रजत गुप्ता संवाददाता राजेपुर

अमृतपुर, फर्रुखाबाद।

थाना क्षेत्र के कस्बा गूजरपुर पमारान में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक विशाल यूकेलिप्टस का पेड़ अचानक टूटकर बीच बाजार में गिर पड़ा। हादसे के समय बाजार में बड़ी संख्या में लोग खरीदारी कर रहे थे और कई दुकानदार फड़ लगाकर बैठे थे। पेड़ गिरते ही भगदड़ मच गई तथा कई दुकानें उसकी चपेट में आ गईं।

 

हादसे में रामप्रकाश पुत्र द्वारिका प्रसाद, निवासी कुम्हरौर, थाना अमृतपुर, गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं शिवानी पुत्री उपेंद्र कश्यप, निवासी हुसैनपुर, बाजार में खरीदारी करने आई थीं और पेड़ की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गईं।

 

पेड़ गिरने से फिरोज मोहम्मद पुत्र इकबाल, निवासी खजुरिया, थाना अमृतपुर की चूड़ियों की दुकान पूरी तरह बिखर गई। बलराम पुत्र गुलाब, निवासी राजेपुर, थाना राजेपुर की कॉस्मेटिक की दुकान क्षतिग्रस्त हो गई तथा उनकी साइकिल भी पेड़ के नीचे दब गई। इसके अलावा वीरेंद्र सिंह पुत्र राम सिंह, निवासी राजेपुर, थाना राजेपुर की कॉस्मेटिक की दुकान और मोटरसाइकिल भी पेड़ के नीचे दबकर क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे के बाद बाजार में चीख-पुकार और भगदड़ मच गई। स्थानीय लोगों और ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए पेड़ के नीचे दबे घायलों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस की सहायता से घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर भेजा गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने मामले का संज्ञान लिया। उनके निर्देश पर थानाध्यक्ष दर्शन सिंह सोलंकी, चौकी प्रभारी राहुल चौधरी एवं भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही पेड़ हटवाकर बाजार की व्यवस्था सामान्य कराई गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार के आसपास कई पुराने और जर्जर पेड़ मौजूद हैं, जिनकी समय रहते छंटाई या हटाने की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Rajat Gupta
Author: Rajat Gupta

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें