कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

दलित युवक मौत प्रकरण में राजेपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर- रजत गुप्ता संवाददाता राजेपुर

राजेपुर, फर्रुखाबाद।

थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम उजरामऊ में दलित युवक श्यामवीर प्रताप सिंह उर्फ सोनू की उपचार के दौरान हुई मौत के मामले में राजेपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य नामजद आरोपी सौरभ को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

 

जानकारी के अनुसार 18 जून की रात पुरानी रंजिश को लेकर हुई कथित मारपीट में श्यामवीर प्रताप सिंह उर्फ सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने उनके साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट की थी। गंभीर हालत में पहले उन्हें सीएचसी राजेपुर, फिर डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद और बाद में कानपुर के हैलेट अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

मृतक के भाई की तहरीर पर थाना राजेपुर में संबंधित धाराओं के साथ मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह के निर्देशन में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। लगातार दबिश और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उपनिरीक्षक आशुतोष सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने मुख्य नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की निष्पक्ष एवं गहन विवेचना की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और सभी आरोपियों के विरुद्ध उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया है, हालांकि उन्होंने शेष नामजद आरोपियों की भी शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और विवेचना में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Rajat Gupta
Author: Rajat Gupta

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें