कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

लखनऊ के विजय पैराडाइज रेस्टोरेंट में आग की सूचना से मचा हड़कंप, कर्मचारियों के फंसे होने की आशंका

लखनऊ

राजधानी लखनऊ के खुर्रम नगर स्थित विजय पैराडाइज रेस्टोरेंट में आग लगने की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना के बाद स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।

 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रेस्टोरेंट के अंदर कुछ कर्मचारियों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के साथ-साथ रेस्टोरेंट के भीतर मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास कर रहे हैं।

आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। प्रशासन ने आसपास के क्षेत्र को सुरक्षा के मद्देनज़र खाली करा दिया है और लोगों से घटनास्थल से दूरी बनाए रखने की अपील की है।

फिलहाल राहत एवं बचाव अभियान जारी है। आग पर पूरी तरह काबू पाने और अंदर फंसे लोगों की स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें