कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

असामान्य चेहरे वाले नवजात के जन्म से क्षेत्र में चर्चा, हालत बिगड़ने पर लोहिया अस्पताल किया गया रेफर

रिपोर्टर- रजत गुप्ता संवाददाता राजेपुर 

राजेपुर, फर्रुखाबाद। थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम बिजपुरिया कड़क्का निवासी एक महिला ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) राजेपुर में एक ऐसे नवजात शिशु को जन्म दिया, जिसका चेहरा सामान्य नवजातों से अलग दिखाई दे रहा था। नवजात को देखने के लिए अस्पताल में लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे क्षेत्र में इसकी चर्चा फैल गई।

जानकारी के अनुसार, ग्राम बिजपुरिया कड़क्का निवासी राजीव वर्मा पुत्र सुरेश की पत्नी ने तीन दिन पहले सीएचसी राजेपुर में बच्चे को जन्म दिया। जन्म के बाद डॉ प्रमित राजपूत ने नवजात की स्थिति गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल, फर्रुखाबाद रेफर कर दिया।

बताया जा रहा है कि लोहिया अस्पताल ले जाने के बाद परिजन नवजात को अपने साथ वापस घर ले आए। नवजात के असामान्य चेहरे की सूचना फैलते ही उसे देखने के लिए अस्पताल और बाद में गांव में भी लोगों की भीड़ जुटने लगी।

चिकित्सकों का कहना है कि कुछ मामलों में जन्मजात विकृतियां (Congenital Anomalies) या अन्य चिकित्सीय कारणों से नवजात का चेहरा सामान्य से अलग दिखाई दे सकता है। ऐसे मामलों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की जांच और उपचार आवश्यक होता है।

फिलहाल नवजात की स्थिति पर परिजन नजर बनाए हुए हैं और क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है!

Rajat Gupta
Author: Rajat Gupta

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें