कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

कांवड़ यात्रा को लेकर राजेपुर थाने में पीस कमेटी की बैठक, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर मंथन

रिपोर्टर रजत गुप्ता संवाददाता राजेपुर 

फर्रुखाबाद

कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार शाम करीब 4 बजे राजेपुर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी (सीओ) अमृतपुर आलोक कुमार सिंह ने की। इसमें पुलिस अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने भाग लेकर यात्रा को लेकर आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की।

बैठक में दरोगा गौरव कुमार, दरोगा अरविंद अवस्थी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। वहीं क्षेत्र के प्रधान जीतू तिवारी, पूर्व प्रधान अवधेश सिंह, प्रधान राजकुमार, प्रधान यूसुफ पटेल, संजय गुप्ता समेत कई जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।

बैठक के दौरान कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात संचालन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। विशेष रूप से इटावा-बरेली हाईवे स्थित निबिया चेकपोस्ट और जमापुर क्षेत्र में पर्याप्त बैरिकेडिंग, पुलिस बल की तैनाती तथा ट्रैफिक प्रबंधन को मजबूत करने के निर्देश दिए गए, ताकि जाम की स्थिति उत्पन्न न हो और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

सीओ अमृतपुर आलोक कुमार सिंह ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान यदि कहीं कोई विवाद, अफवाह या अन्य समस्या सामने आती है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसके लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं।

Rajat Gupta
Author: Rajat Gupta

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें