कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

राजेपुर के अलीगढ़ गांव में मिलीं सात लावारिस भैंसें, पशु मालिक की तलाश तेज

रिपोर्टर रजीत गुप्ता संवाददाता राजेपुर

फर्रुखाबाद के थाना राजेपुर क्षेत्र के अलीगढ़ गांव में शनिवार को सात भैंसें लावारिस अवस्था में घूमती हुई मिलीं। ग्रामीणों ने जिम्मेदारी का परिचय देते हुए सभी भैंसों को सुरक्षित पकड़कर पंचायत भवन के पास बांध दिया, ताकि उन्हें किसी प्रकार की हानि न पहुंचे।

 

ग्रामीणों के अनुसार, सभी भैंसें वर्तमान में सुआराम कुशवाहा निवासी अलीगढ़ के यहां, पंचायत भवन के निकट सुरक्षित रखी गई हैं। आशंका जताई जा रही है कि भैंसें रास्ता भटककर गांव पहुंच गई हों या किसी कारणवश अपने झुंड से अलग हो गई हों।

 

ग्रामीणों ने अपील की है कि यदि किसी की ये भैंसें हैं या इनके वास्तविक मालिक के बारे में कोई जानकारी है, तो वह पहचान बताकर पंचायत भवन के पास पहुंचें और आवश्यक पुष्टि के बाद अपने पशु प्राप्त करें।

जनहित में अपील:

इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक साझा करें, ताकि सातों भैंसों के वास्तविक मालिक तक यह खबर जल्द पहुंच सके और पशु सुरक्षित रूप से उन्हें वापस मिल सकें।

📍 स्थान: अलीगढ़ गांव, थाना राजेपुर, जनपद फर्रुखाबाद।

Rajat Gupta
Author: Rajat Gupta

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें