कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

Casino Vibes

बदायूं से बड़ी खबर: बैंक ने बंधक मकान पर की बड़ी कार्रवाई, ताला तोड़कर किया कब्जा, पुलिस बल रहा तैनात

रिपोर्टर: अमित दीक्षित, बदायूं

बदायूं। जनपद बदायूं के मोहल्ला टिकटगंज स्थित राजाराम स्कूल के पास सोमवार दोपहर एक बंधक मकान पर बैंक ने प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई की। मजिस्ट्रेट की निगरानी में बैंक अधिकारियों ने मुख्य गेट का ताला तुड़वाकर मकान का कब्जा लिया और उसे सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस और महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।

 

जानकारी के अनुसार, यह मकान कपड़ा व्यापारी प्रेम प्रकाश वैश्य का बताया जा रहा है, जिनकी सब्जी मंडी के पास कपड़ों की दुकान है। बताया जाता है कि व्यापारी ने कई वर्ष पहले उक्त मकान को बैंक में बंधक रखकर लगभग 50 लाख रुपये का ऋण लिया था। आरोप है कि निर्धारित समय पर ऋण का भुगतान नहीं किया गया, जिसके बाद बैंक ने कई बार नोटिस जारी किए।

 

सूत्रों के मुताबिक, बैंक ने अंतिम नोटिस जारी करते हुए 31 जुलाई तक का समय दिया था, लेकिन तय अवधि में भी कोई संतोषजनक जवाब या भुगतान नहीं मिलने पर सोमवार को बैंक ने कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की।

दोपहर करीब 3:30 बजे बैंक अधिकारी, मजिस्ट्रेट और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचे। व्यापारी उस समय अपनी दुकान पर मौजूद बताए गए। काफी प्रयास के बाद मकान का मुख्य ताला तोड़ा गया। इसके बाद बैंक अधिकारियों ने घर के सामान को सुरक्षित एक स्थान पर रखवाया और पूरे मकान को अपने कब्जे में लेकर सील करने की कार्रवाई पूरी की।

मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे, जिससे पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। हालांकि, बैंक की ओर से इस संबंध में आधिकारिक बयान जारी किए जाने की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

Amit Dixit
Author: Amit Dixit

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें