कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

Casino Vibes

बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत अभियान तेज, 520 परिवारों को वितरित की गई राहत सामग्री

रिपोर्टर रजत गुप्ता संवाददाता राजेपुर 

अमृतपुर, फर्रुखाबाद। गंगा नदी की बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी हैं। शुक्रवार को अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुशील कुमार शाक्य, उपजिलाधिकारी श्वेता साहू और तहसीलदार शशांक सिंह ने बाढ़ प्रभावित गांव कुड़री, सारंगपुर एवं करनपुर घाट का दौरा कर हालात का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा राहत कार्यों की समीक्षा की।

इसके बाद संयुक्त रूप से 520 बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की गई। राहत किट में खाद्यान्न सहित दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं शामिल थीं, जिससे प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता मिल सके।

 

विधायक सुशील कुमार शाक्य ने कहा कि प्रदेश सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि किसी भी जरूरतमंद परिवार को राहत सामग्री से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।

उपजिलाधिकारी श्वेता साहू ने बताया कि प्रशासन लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की निगरानी कर रहा है और राहत सामग्री का वितरण युद्धस्तर पर जारी है। वहीं तहसीलदार शशांक सिंह ने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल प्रशासन को सूचना दें, ताकि शीघ्र सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

प्रशासन के अनुसार, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी रहेंगे तथा आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।

Rajat Gupta
Author: Rajat Gupta

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें