कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

Casino Vibes

घर में घुसकर मारपीट का आरोप, जमीन विवाद में दोनों पक्षों के आठ लोग घायल

रिपोर्टर रजत गुप्ता संवाददाता राजेपुर

राजेपुर। थाना राजेपुर क्षेत्र के कड़क्का गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों के कुल आठ लोग घायल हो गए। घायलों को राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे जिला लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।

 

कड़क्का निवासी माया देवी पत्नी राजबहादुर ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह घर पर मौजूद थीं। इसी दौरान मनोज की पत्नी सोनम ने अपने मायके पक्ष के विकास और सुमित समेत अन्य लोगों को सूचना दी। आरोप है कि कुछ लोग बोलेरो से उनके घर पहुंचे और लाठी-डंडे लेकर गाली-गलौज करते हुए घर में घुस गए। विरोध करने पर आरोपियों ने परिवार के लोगों के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

 

बताया गया कि करीब दो दिन पहले जमीन के विवाद को लेकर मनोज के भाई विपनेश से विवाद हुआ था। इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने आ गए और मारपीट हो गई। घटना में दीपेश, सुबोध पाल, अमित, सरोज, माया देवी समेत दोनों पक्षों के आठ लोग घायल बताए गए हैं।

सभी घायलों का राजेपुर सीएचसी में उपचार कराया गया। चिकित्सक हिमांशु राजपूत ने विपनेश की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।

थाना राजेपुर प्रभारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में विवाद और मारपीट की घटना हुई है। घायलों का उपचार कराया जा रहा है। तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Rajat Gupta
Author: Rajat Gupta

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें