कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

Casino Vibes

डिजिटल शिक्षा की बड़ी पहल: भाजपा नेता डॉ. युवराज सिंह ने अमृतपुर विधानसभा के विद्यालयों को भेंट किए कंप्यूटर

रिपोर्टर रजत गुप्ता संवाददाता राजेपुर

फर्रुखाबाद/अमृतपुर शैक्षणिक संस्थानों में तकनीकी शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में भारतीय जनता पार्टी के नेता डॉ. युवराज सिंह ने एक प्रेरणादायक कदम उठाया है। इसी क्रम में उन्होंने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (GGIC), राजेपुर और दयानंद इंटर कॉलेज, अमृतपुर के छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर भेंट किए।

राजेपुर स्थित जीजीआईसी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या रिचा यादव एवं समस्त शिक्षकों की उपस्थिति में छात्राओं को कंप्यूटर प्रदान किए गए। इस पहल से बालिकाओं में आधुनिक तकनीक सीखने और डिजिटल रूप से सशक्त बनने को लेकर भारी उत्साह देखा गया।

 

वहीं, दयानंद इंटर कॉलेज, अमृतपुर में प्रधानाचार्य राकेश कुमार के मार्गदर्शन में छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर आत्मीय स्वागत किया। विद्यालय का यह पहला कंप्यूटर होने के कारण बच्चों में विशेष खुशी और ऊर्जा का माहौल रहा।

युवाओं में खासा लोकप्रिय और अमृतपुर विधानसभा से भाजपा टिकट के दावेदार डॉ. युवराज सिंह ने कहा कि आज के समय में अधिकांश परीक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से होती हैं, ऐसे में कंप्यूटर शिक्षा का ज्ञान होना बेहद जरूरी है। आज विद्यालयों में कंप्यूटर पहुंचने से बच्चे भविष्य के लिए प्रशिक्षित होंगे।

उन्होंने विश्वास जताया कि यदि जनसामान्य का सहयोग मिला और उन्हें राजनीतिक दायित्व प्राप्त हुआ, तो वे अपनी विधायक निधि से हर सरकारी कॉलेज में कंप्यूटर लैब की स्थापना कराएंगे, जिससे ग्रामीण अंचल के बच्चे भी तकनीक के मामले में किसी से पीछे न रहें।

Rajat Gupta
Author: Rajat Gupta

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें