कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

Casino Vibes

चिलसरा में लगा सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल कैंप, 1200 से अधिक बाढ़ प्रभावितों को मिला मुफ्त इलाज

रिपोर्टर रजत गुप्ता, संवाददाता राजेपुर

अमृतपुर। बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहे अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के चिलसरा गांव में रविवार को निःशुल्क सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में 1200 से अधिक बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर विशेषज्ञ चिकित्सकों ने परामर्श दिया। मरीजों को आवश्यकता के अनुसार मुफ्त दवाएं भी वितरित की गईं।

शिविर में ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर और SpO₂ समेत विभिन्न स्वास्थ्य जांचें निःशुल्क की गईं। जांच के बाद चिकित्सकों ने मरीजों को बीमारी के अनुसार उपचार और जरूरी सावधानियों की जानकारी दी। बाढ़ के बीच आयोजित स्वास्थ्य शिविर से ग्रामीणों को इलाज के लिए दूर जाने की परेशानी से राहत मिली।

शिविर का आयोजन गुड्डू प्रधान के निवास पर किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। आयोजकों ने सहयोग और व्यवस्थाओं में योगदान के लिए गुड्डू प्रधान का आभार जताया।

‘मैं नेता नहीं, बेटा बनकर आया हूं’

शिविर के दौरान भाजपा नेता डॉ. युवराज सिंह मरीजों का हालचाल लेने पहुंचे। इसी दौरान एक बुजुर्ग ने उनका हाथ पकड़कर भावुक होते हुए कहा, “नेता तो बहुत देखे, लेकिन आपको देखकर परिवार जैसा लगता है। चुनाव के बाद भी आओगे ना

बुजुर्ग की बात पर डॉ. युवराज सिंह ने कहा, “मैं यहां नेता नहीं, बेटा बनकर आया हूं। पूरा अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र मेरा परिवार है और अपने परिवार से कोई दूर कैसे रह सकता है।

डॉ. युवराज सिंह ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में जरूरतमंदों तक समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना प्राथमिकता है। उनका कहना है कि जनसेवा केवल आयोजन तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि जरूरत के समय लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान करना ही वास्तविक सेवा है।

Rajat Gupta
Author: Rajat Gupta

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें