कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

फर्रुखाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार

फर्रुखाबाद। जनपद के थाना राजेपुर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से भारी मात्रा में नाजायज देशी शराब बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, मु0अ0सं0 56/2026 के तहत सुमित दुबे पुत्र गंगाविष्णु निवासी ग्राम दहेलिया थाना राजेपुर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से 26 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद हुई।

वहीं, मु0अ0सं0 57/2026 के अंतर्गत रामवरन पुत्र हरीकृष्ण निवासी ग्राम बहादुरपुर थाना राजेपुर को पुलिस ने दबोचा। उसके पास से 21 क्वार्टर नाजायज देशी शराब बरामद की गई।

दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर लगातार सख्ती बरती जा रही है और आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस की कड़ी नजर, किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

 

Leave a Comment

और पढ़ें

कमालगंज ब्लॉक के गदनपुर देवराजपुर पंचायत में सफाई व्यवस्था बदहाल, कूड़े के ढेर से ग्रामीण परेशान, प्रधान दिलीप कुमार बोले—कर्मचारियों की कमी, जल्द चलाया जाएगा विशेष सफाई अभियान

और पढ़ें

कमालगंज ब्लॉक के गदनपुर देवराजपुर पंचायत में सफाई व्यवस्था बदहाल, कूड़े के ढेर से ग्रामीण परेशान, प्रधान दिलीप कुमार बोले—कर्मचारियों की कमी, जल्द चलाया जाएगा विशेष सफाई अभियान