कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

Casino Vibes

प्रेम विवाह बना मुसीबत? थाने के बाहर बेहोश हुई महिला, गोद में थी 6 माह की मासूम

रिपोर्ट- रजत गुप्ता संवाददाता राजेपुर

राजेपुर, फर्रुखाबाद। थाना क्षेत्र के ग्राम खानपुर में प्रेम विवाह के बाद एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर गंभीर उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। शुक्रवार शाम राजेपुर थाने के बाहर उस समय हड़कंप मच गया, जब शिकायत लेकर पहुंची 23 वर्षीय ज्योति अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। उसकी गोद में छह माह की मासूम बच्ची भी थी।

पीड़िता ज्योति पत्नी सर्वेंद्र का आरोप है कि उसने करीब तीन वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था, लेकिन शादी के बाद से ही सास, ससुर और जेठ लगातार उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। महिला का कहना है कि आए दिन मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया जाता था। आरोप है कि हाल ही में परिवार वालों ने उसे पीटकर घर से बाहर निकाल दिया।

ज्योति ने बताया कि पिछले तीन दिनों से उसने ठीक से खाना तक नहीं खाया था। परेशान हालत में शुक्रवार को वह न्याय की गुहार लेकर राजेपुर थाने पहुंची और महिला डेस्क पर अपनी शिकायत दर्ज कराई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम करीब पांच बजे जैसे ही महिला थाने से बाहर निकली, अचानक चक्कर खाकर सड़क पर गिर पड़ी। यह दृश्य देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पति सर्वेंद्र ने तुरंत पानी डालकर उसे संभाला, जिसके बाद महिला को होश आया।

थाने के बाहर बेहोश पड़ी महिला और रोती हुई मासूम बच्ची का दृश्य देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।

राजेपुर थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर मिल गई है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Rajat Gupta
Author: Rajat Gupta

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें