कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

थाना राजेपुर के ग्राम कुइयां में चोरी की वारदात से दहला इलाका, दो भाइयों ने जान पर खेलकर बदमाशों से लिया मुकाबला

रिपोर्ट- रजत गुप्ता संवाददाता राजेपुर अमृतपुर

राजेपुर, फर्रुखाबाद। थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम कुइयां में रविवार देर रात करीब 3 बजे हुई चोरी की वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। गांव निवासी देवेश पाठक के घर में घुसे तीन बदमाशों ने नकदी और जेवरात चुराने का प्रयास किया, लेकिन परिवार के दो युवकों की बहादुरी के चलते दो बदमाश ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गए।

बताया गया कि रात के समय घर में आहट होने पर देवेश पाठक के पुत्र वैभव पाठक (लालू) और भानु पाठक की आंख खुल गई। दोनों भाइयों ने घर में घुसे बदमाशों को देखकर शोर मचाया और उनसे भिड़ गए। इसी दौरान घर में चीख-पुकार मच गई, जिससे आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

ग्रामीणों को एकत्र होता देख एक बदमाश नकदी और जेवरात लेकर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जबकि दो बदमाशों को ग्रामीणों ने घेर लिया।

घिरता देख बदमाशों ने हमला और तेज कर दिया एक बदमाश ने भानु पाठक पर गोली चला दी, जिससे वह घायल हो गए। वहीं वैभव पाठक (लालू)धारदार सरिया से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद दोनों भाई बदमाशों से भिड़े रहे और उन्हें भागने नहीं दिया।

घटना की सूचना मिलते ही थाना राजेपुर पुलिस भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गई और दोनों बदमाशों को हिरासत में ले लिया। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भी गांव पहुंच गए और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। उन्होंने बताया कि पकड़े गए दोनों बदमाश हिस्ट्रीशीटर हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीमों को लगाया गया है।

Rajat Gupta
Author: Rajat Gupta

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें