थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी में आई बालिका के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गयी, पुलिस अधीक्षक सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मामले की जांच शुरू कर दी गई।

जानकारी के अनुसार हरदोई निवासी 15 वर्षीय बालिका अपने जीजा के घर आई हुई थी। बताया जा रहा है कि वह गांव के पास स्थित एक भट्टे पर ईंट पाथने गई थी। आरोप है कि वहां दो युवकों ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
घटना की जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पीड़िता की तहरीर मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।







