कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

(राजेपुर)महिला से चेन लूट का मामला: तीन दर्जन से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाल चुकी पुलिस, अब भी हाथ खाली

थाना राजेपुर क्षेत्र में रामगंगा पुल के निकट महिला से हुई चेन लूट की घटना के खुलासे के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है। घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। मामले की जांच में जुटी पुलिस टीमों ने जनपद सहित आसपास के जिलों के प्रमुख मार्गों पर लगे तीन दर्जन से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है, लेकिन अब तक कोई स्पष्ट सुराग हाथ नहीं लग पाया है।

जानकारी के अनुसार, राहुल शुक्ला पुत्र राजीव शुक्ला निवासी दीनदयाल बाग मसेनी, थाना कादरीगेट, अपनी माता अनीता शुक्ला के साथ 1 जून 2026 को मोटरसाइकिल से जलालाबाद जा रहे थे। दोपहर करीब एक बजे जब वे इटावा-बरेली हाईवे पर स्थित रामगंगा पुल से लगभग 50 मीटर पहले पहुंचे, तभी पीछे से तेज रफ्तार बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने अनीता शुक्ला के गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए।

घटना के बाद पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देश पर कई पुलिस टीमों का गठन कर जांच तेज कर दी गई। पुलिस ने घटनास्थल से लेकर आसपास के जिलों तक जाने वाले संभावित मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की बारीकी से जांच की है। इसके अलावा कई संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार जांच के दौरान कुछ महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं, जिनके आधार पर घटना के विभिन्न पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर एंगल से जांच कर रही है और तकनीकी साक्ष्यों के साथ-साथ मैनुअल इनपुट भी जुटाए जा रहे हैं।

थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस टीम लगातार सक्रिय है और जल्द ही मामले के अनावरण की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ जारी है तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

पुलिस की बढ़ती सक्रियता के बावजूद लुटेरों का सुराग न मिलना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब लोगों की निगाहें पुलिस की जांच और संभावित खुलासे पर टिकी हैं।

Rajat Gupta
Author: Rajat Gupta

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें