कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

(राजेपुर)बिल बकाया न होने के बावजूद उपभोक्ता की बिजली लाइन काटी, तीन दिन से अंधेरे में परिवार

राजेपुर राठौरी। कस्बा राजेपुर राठौरी में बिजली विभाग की कार्यशैली को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी देखने को मिल रही है। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के पास रहने वाले एक उपभोक्ता की बिजली लाइन कथित तौर पर बिना किसी बकाया बिल के ही काट दी गई, जिससे परिवार पिछले तीन दिनों से बिजली संकट झेल रहा है।

पीड़ित उपभोक्ता का कहना है कि उसके ऊपर बिजली विभाग का कोई बकाया नहीं है। इसके बावजूद लाइनमैन द्वारा उसकी मेन लाइन काट दी गई। उपभोक्ता ने इस संबंध में कई बार क्षेत्रीय जूनियर इंजीनियर (जेई) हरिओम से शिकायत की, लेकिन अब तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की मनमानी के कारण आम उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच तीन दिन से बिजली न होने के कारण परिवार को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मोबाइल चार्जिंग, पेयजल व्यवस्था और अन्य दैनिक कार्य भी प्रभावित हो गए हैं।

स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर उपभोक्ता की बिजली आपूर्ति तत्काल बहाल करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि उपभोक्ता पर कोई बकाया नहीं है तो बिना कारण लाइन काटना विभागीय लापरवाही और उत्पीड़न की श्रेणी में आता है।

वहीं, मामले को लेकर बिजली विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। क्षेत्रीय नागरिकों ने उच्च अधिकारियों से हस्तक्षेप कर समस्या का शीघ्र समाधान कराने की मांग की है।

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें