कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

खबर का असर: 3 दिन बाद जुड़ी उपभोक्ता की बिजली लाइन, विभाग ने की कार्रवाई

राजेपुर। कस्बा राजेपुर राठौरी में एक उपभोक्ता की बिजली लाइन बिना बकाया होने के बावजूद काटे जाने का मामला समाचार प्रकाशित होने के बाद चर्चा का विषय बन गया। खबर सामने आने के बाद विद्युत विभाग हरकत में आया और करीब तीन दिन बाद उपभोक्ता के घर की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।

जानकारी के अनुसार, उपभोक्ता हेमंत गुप्ता की बिजली लाइन विभाग द्वारा काट दी गई थी। उपभोक्ता का आरोप था कि उनके ऊपर किसी प्रकार का बिजली बिल बकाया नहीं था, फिर भी बिना उचित कारण के लाइन काट दी गई। इस संबंध में उन्होंने कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत भी की, लेकिन तत्काल समाधान नहीं हो सका।

मामला सार्वजनिक होने और समाचार प्रकाशित होने के बाद विद्युत विभाग ने संज्ञान लिया। विभागीय कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की और उपभोक्ता की कटी हुई लाइन को पुनः जोड़ दिया, जिससे घर की बिजली आपूर्ति बहाल हो गई।

बिजली लाइन जुड़ने के बाद उपभोक्ता ने राहत की सांस ली। वहीं क्षेत्र के लोगों का कहना है कि विभाग को भविष्य में बिना जांच-पड़ताल के किसी भी उपभोक्ता की बिजली आपूर्ति बाधित नहीं करनी चाहिए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

स्थानीय नागरिकों ने उम्मीद जताई है कि विभाग उपभोक्ताओं की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करेगा और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होने देगा।

Rajat Gupta
Author: Rajat Gupta

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें