कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

Casino Vibes

चार माह बाद भी अधूरा पड़ा राजेपुर-डबरी मार्ग, लोगों में आक्रोश

राजेपुर-डबरी मुख्य मार्ग का निर्माण कार्य 7 फरवरी 2026 को शुरू हुआ था, लेकिन चार माह बीत जाने के बाद भी सड़क निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पीडब्ल्यूडी विभाग और ठेकेदार की लापरवाही के कारण निर्माण कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि सड़क खुदी होने और निर्माण कार्य अधूरा रहने से राहगीरों, वाहन चालकों तथा स्कूली बच्चों को रोजाना आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर धूल और गड्ढों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा भी बना हुआ है।

व्यापारियों ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण की सुस्त रफ्तार के चलते राजेपुर कस्बे का व्यापार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। ग्राहकों की आवाजाही कम होने से दुकानदारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पीडब्ल्यूडी के अधिकारी और ठेकेदार अपनी मनमर्जी से कार्य कर रहे हैं तथा निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समय सीमा पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लोगों ने जिला प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

क्षेत्रवासियों का सवाल है कि जब सड़क निर्माण के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, तो फिर चार माह बाद भी जनता को अधूरी सड़क पर चलने के लिए क्यों मजबूर होना पड़ रहा है? अब लोगों की निगाहें प्रशासनिक कार्रवाई और सड़क निर्माण कार्य की शीघ्र पूर्णता पर टिकी हैं।

Rajat Gupta
Author: Rajat Gupta

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें