कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

Casino Vibes

पांचालघाट गंगा पुल की फिर शुरू हुई मरम्मत, घंटों जाम से जनता बेहाल; नए पुल बनवाने की मांग तेज

कल्पवृक्ष- ब्यूरो रिपोर्ट

फर्रुखाबाद–इटावा–बरेली हाईवे पर स्थित पांचालघाट गंगा पुल पर एक बार फिर मरम्मत कार्य शुरू होने से राहगीरों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पुल पर बार-बार होने वाले मरम्मत कार्य ने आम जनता को असमंजस और परेशानी में डाल दिया है। लोगों का कहना है कि आखिर कब तक इस पुल की अस्थायी मरम्मत होती रहेगी और स्थायी समाधान कब मिलेगा।

 

मरम्मत कार्य के चलते पुल पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं। कई किलोमीटर तक जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे रोजाना आने-जाने वाले लोगों, व्यापारियों, स्कूली वाहनों और एम्बुलेंस तक को घंटों जाम में फंसना पड़ रहा है। मरीजों और उनके परिजनों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि एक ओर सरकार सड़क उपयोग के लिए टोल व्यवस्था लागू करने की तैयारी कर चुकी है, वहीं दूसरी ओर हाईवे पर जगह-जगह गड्ढे और पांचालघाट पुल पर लगातार मरम्मत कार्य विकास के दावों पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

जनता ने जनपद के जनप्रतिनिधियों पर भी नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि वर्षों से नए गंगा पुल बनवाने की मांग उठ रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल दिखाई नहीं दी। आखिर फर्रुखाबाद को नए गंगा पुल की सौगात तो मिल गई है लेकिन कब तक लोग जाम व अव्यवस्थाओं का सामना करते रहेंगे।

मरम्मत कार्य के कारण क्षेत्र में लोगों का आक्रोश लगातार बढ़ रहा है। स्थानीय नागरिकों ने शासन और प्रशासन से मांग की है कि नए गंगा पुल के निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए, ताकि जिलेवासियों और राहगीरों को बार-बार होने वाली इस परेशानी से स्थायी राहत मिल सके।

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें