कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

कांवड़ यात्रा को लेकर राजेपुर पुलिस हाई अलर्ट, एएसपी गिरीश कुमार ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

रिपोर्टर रजत गुप्ता संवाददाता राजेपुर 

फर्रुखाबाद। सावन माह में निकलने वाली कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए राजेपुर पुलिस पूरी तरह हाई अलर्ट पर है। रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार ने थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह व पुलिस बल के साथ थाना राजेपुर क्षेत्र के डबरी चौराहा, निविया चौराहा और जमापुर चौराहा सहित कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ियों को यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। पेयजल, सुरक्षा, सुचारु यातायात और आवश्यक सुविधाएं हर हाल में उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

राजेपुर थाना पुलिस ने कांवड़ यात्रा मार्ग के संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों को चिन्हित कर वहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की योजना बनाई है। यात्रा के दौरान प्रमुख चौराहों पर बैरिकेडिंग की जाएगी तथा यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यकतानुसार रूट डायवर्जन भी लागू किया जाएगा। यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से व्यवस्था संभालेंगी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यात्रा के दौरान सभी अधिकारी और कर्मचारी लगातार भ्रमणशील रहेंगे। कांवड़ शिविरों, मंदिरों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर कड़ी नजर रखते हुए किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी। अफवाह फैलाने, भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने शांति समिति के सदस्यों, ग्राम प्रधानों, समाजसेवियों और कांवड़ सेवा समितियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार ने कहा कि कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था की लगातार समीक्षा की जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और यातायात व्यवस्था में बदलाव भी किया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं और आम नागरिकों से प्रशासन का सहयोग करने तथा नियमों का पालन करने की अपील की।

Rajat Gupta
Author: Rajat Gupta

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें