कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

Casino Vibes

बदायूँ के होनहार छात्र शौर्य दीक्षित समेत कई प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया उत्साह

बदायूँ। जिले के बीआरबी स्कूल में आयोजित एक सम्मान समारोह में मेधावी छात्रों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में बीआरबी स्कूल के साथ दैनिक समाचार पत्र अमर उजाला का विशेष सहयोग रहा।

 

इस अवसर पर चयनित छात्रों को बदायूँ स्थित डायट (DIET) सिविल लाइंस ले जाया गया, जहां छात्र शौर्य दीक्षित को प्रतीक चिन्ह के रूप में मेडल पहनाकर तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। बीआरबी स्कूल (CBSE बोर्ड), बदायूँ के प्रबंधन ने शौर्य दीक्षित की उपलब्धि की सराहना करते हुए उन्हें विद्यालय का गौरव बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सम्मान प्राप्त करने के बाद शौर्य दीक्षित ने कहा कि उनके परिवार का शिक्षा के क्षेत्र से वर्षों पुराना जुड़ाव रहा है। उनके पिता भी विद्यालय प्रबंधक हैं तथा परिवार द्वारा दो सहायता प्राप्त (एडेड) विद्यालय संचालित किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि घर में शुरू से ही शिक्षा का सकारात्मक माहौल मिलने के कारण उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली।

कार्यक्रम में आशुतोष, सिद्धार्थ कश्यप, कृष्ण कुमार चौधरी और ऋतिक रस्तोगी को भी उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए मेडल एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

समारोह में जिलाधिकारी ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करते हुए छात्रों को निरंतर मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाते हैं और उन्हें जीवन में नई ऊंचाइयों तक पहुंचने की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक एवं सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। पूरे समारोह का वातावरण उत्साह, प्रेरणा और उपलब्धियों के जश्न से सराबोर रहा।

Rajat Gupta
Author: Rajat Gupta

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें