कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

Casino Vibes

मोहद्दीपुर के पास नीलगाय से टकराई बाइक, महिला गंभीर

रिपोर्टर रजत गुप्ता संवाददाता

फर्रुखाबाद थाना राजेपुर क्षेत्र के मोहद्दीपुर गांव के पास सड़क पार कर रही नीलगाय से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) राजेपुर में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार, निवासी भाऊपुर चौरासी संजय कुमार अपनी पत्नी श्रवण देवी के साथ फर्रुखाबाद से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। रास्ते में मोहद्दीपुर के पास अचानक एक नीलगाय सड़क पार करने लगी। इससे बाइक की नीलगाय से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में श्रवण देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से घायल महिला को सीएचसी राजेपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार किया जा रहा है।

Rajat Gupta
Author: Rajat Gupta

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें