रिपोर्टर सत्यम राठौर फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद। जनपद फर्रुखाबाद के कादरी गेट पर रविवार शाम भीषण जाम लगने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में सैकड़ों वाहन फंस गए, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
त्योहार के चलते बाजारों में बढ़ी भीड़ के बीच कादरी गेट पर जाम की समस्या और गंभीर हो गई। वाहन चालकों को काफी देर तक जाम में फंसे रहना पड़ा। वहीं पैदल निकलने वाले लोगों को भी आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
हैरानी की बात यह है कि कादरी गेट पर यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए ट्रैफिक लाइटें लगाई गई हैं, लेकिन स्थानीय लोगों के अनुसार ये लाइटें आए दिन खराब पड़ी रहती हैं। इसके चलते यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है और जाम की स्थिति बन जाती है।
कादरी गेट पर आए दिन लगने वाले जाम ने यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों और राहगीरों का सवाल है कि आखिर इस समस्या का स्थायी समाधान कब होगा? त्योहारों के दौरान जब बाजारों में भीड़ बढ़ती है, तो यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पर्याप्त इंतजाम क्यों नहीं दिखाई देते?
अब सवाल यह है कि कादरी गेट पर लगने वाले इस जाम का जिम्मेदार कौन है और आम जनता को इस रोजमर्रा की परेशानी से आखिर कब राहत मिलेगी?



