कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

Casino Vibes

फर्रुखाबाद में विप्लव पार्टी का जनसंपर्क अभियान तेज, सात नए जन संवाद केंद्रों का हुआ उद्घाटन

रिपोर्ट रजत गुप्ता राजेपुर

फर्रुखाबाद। विप्लव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अरविंद गुप्ता के नेतृत्व में फर्रुखाबाद विधानसभा क्षेत्र में 100 कार्यालय खोलने के लक्ष्य के तहत जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। विप्लव पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इसी कड़ी में क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों और गांवों में सात नए ‘जन संवाद केंद्रों’ का उद्घाटन किया गया, जिनमें स्थानीय नागरिकों और पार्टी समर्थकों की मौजूदगी रही।

पार्टी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, डॉ. अरविंद गुप्ता ने इन केंद्रों की स्थापना के पीछे अपना विजन स्पष्ट करते हुए कहा कि आम जनता को अपनी समस्याओं के निवारण के लिए विधायक के चक्कर न लगाने पड़ें, इसी उद्देश्य से ये केंद्र खोले जा रहे हैं। उन्होंने घोषणा की कि उनके विधायक बनने पर इन सभी जन संवाद केंद्रों को ‘जनता समाधान केंद्र’ में परिवर्तित कर दिया जाएगा, ताकि लोगों को स्थानीय स्तर पर ही त्वरित राहत मिल सके।

अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर प्रभारियों की नियुक्ति भी की गई:

अंगूरी बाग और घोड़ा नखास: अंगूरी बाग कार्यालय में सौरभ कुशवाहा को प्रभारी बनाया गया, जहां अजय कुशवाहा, हेमचंद्र, दीनदयाल शाक्य, अमर सिंह शाक्य और शरद गुप्ता मौजूद रहे। वहीं, मोहल्ला घोड़ा नखास में शिवम चौहान को प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई।

ग्राम पकड़िया और सितौली: पकड़िया में राकेश पाल को पार्टी विस्तार की जिम्मेदारी सौंपी गई; इस दौरान प्रमोद, राम आसरे, प्रवीण, धर्मेंद्र, पुष्पेंद्र, अतहर सिंह, सूरज, ब्रजनंदन, ब्रजेश, सुरेंद्र श्रीवास्तव और मयंक जाटव उपस्थित रहे। ग्राम सितौली में प्रशांत दीक्षित को प्रभारी बनाते हुए संगठन विस्तार और मेडिकल किट वितरण का कार्य सौंपा गया, जहां संजेश दिवाकर, कृपाल ठाकुर, अंकित ठाकुर, राजू कुशवाहा, अंकुर यादव और पिंकू तिवारी मौजूद रहे।

बीजाधारपुर, नारायपुर और कुटरा: ग्राम बीजाधारपुर में अभिषेक सक्सेना को प्रभारी नियुक्त किया गया, इस मौके पर दिनेश पाल, प्रमोद कुमार, अनूप सिंह गंगवार, गोलू यादव, अभिषेक, सुदीप राजपूत, कमलेश कुमार और डॉ. अवनीश प्रजापति उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त मोहल्ला गुंजन विहार कॉलोनी (नारायपुर) में सर्वेश प्रजापति और ग्राम कुटरा में ओम नारायण यदुवंशी को प्रभारी बनाया गया।

SATYAM RATHORE
Author: SATYAM RATHORE

Leave a Comment

और पढ़ें