रिपोर्टर रजत गुप्ता संवाददाता राजेपुर
फर्रुखाबाद: अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम केवल नगला में आयोजित साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा में भाजपा नेता डॉ. युवराज सिंह ने सम्मिलित होकर कथा श्रवण की।

इस पावन अवसर पर उन्होंने पूज्य संतजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया और भगवान श्रीकृष्ण से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि व मंगलमय जीवन की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. युवराज सिंह ग्रामीणों और श्रद्धालुओं के बीच बैठकर कथा सुनते नजर आए, वहीं मंच पर उन्होंने संतजन से भेंट कर आशीर्वाद लिया।
क्षेत्रवासियों के अनुसार, अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र में अपनी सादगी और सरल अंदाज के चलते डॉ. युवराज सिंह जन सामान्य के बीच निरंतर लोकप्रिय हो रहे हैं। वे विभिन्न गांवों में हो रहे आयोजनों में लगातार प्रतिभाग कर रहे हैं और लोगों के बीच पहुंचकर धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों में एक परिवार की तरह हिस्सा ले रहे हैं।
ग्रामीणों के साथ सहज संवाद और जमीनी जुड़ाव के चलते क्षेत्र में उनकी सक्रियता चर्चा का विषय बनी हुई है।


