कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

हाईवे पर मौत का तांडव: ट्रक-टेंपो की भीषण भिड़ंत, मासूम समेत 3 की दर्दनाक मौत, आधा दर्जन घायल

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | फर्रुखाबाद 🚨

फर्रुखाबाद जनपद के थाना राजेपुर क्षेत्र में सोमवार को इटावा-बरेली हाईवे पर जमापुर मोड़ के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। सवारियों से भरे ऑटो और डीसीएम ट्रक की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में 16 माह के मासूम सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फर्रुखाबाद से शाहजहांपुर की ओर जा रहा एक ऑटो निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियों को लेकर जा रहा था। जैसे ही वाहन जमापुर मोड़ के पास समृद्धि कोल्ड स्टोरेज के निकट पहुंचा, सामने से आ रहे डीसीएम ट्रक से उसकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई।

मृतकों की पहचान

इस हादसे में सतेंद्र कुमार, उनकी पत्नी तनू और 16 माह का मासूम युवराज की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी !

 दुर्घटना में घायल अन्य यात्रियों को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत बाहर निकाला गया और सीएचसी राजेपुर व लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल पुष्पा देवी और नन्हीं को बेहतर उपचार के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटना के कारण हाईवे पर जाम लग गया, जिसे पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को हटाकर जल्द ही सुचारू कराया।

प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार, ऑटो चालक द्वारा वाहन को गलत दिशा में मोड़ने के कारण यह दुर्घटना हुई। साथ ही वाहन में क्षमता से अधिक सवारियां होना भी हादसे की गंभीरता का बड़ा कारण माना जा रहा है।

यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी और ओवरलोडिंग के खतरनाक परिणामों की ओर इशारा करता है।

फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अपील: वाहन चलाते समय नियमों का पालन करें, आपकी सावधानी ही आपकी और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करती है!

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें